पूर्व CM भूपेश बघेल के क्षेत्र में साय सरकार ने की प्रशासक की नियुक्ति, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की सूचना

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने अमलेश्‍वर नगर पालिका में प्रशासक बैठा दिया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग ने अमलेश्‍वर नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त किया गया है। अमलेश्‍वर उनके निर्वाचन और गृह क्षेत्र पाटन में आता है। वहीं इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आपको बता दें कि जनवरी 2023 में अमलेश्‍वर को नगर पंचायत से सीधे नगर पालिका बनाया गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल नवगठित पालिका के 22 सदस्‍यों को शपथ दिलाया था, लेकिन वहां अभी तक चुनाव नहीं हुआ है। अफसरों के अनुसार अमलेश्‍वर में प्रशासक की नियुक्ति राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक कारणों से की गई है। बताते चलें कि राज्‍य में नगरीय निकायों के चुनाव इसी वर्ष नवंबर- दिसंबर में होंगे।

पूर्व सीएम बघेल का राजनांदगांव दौरा आज –
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले का दौरा करेंगे। वे दोपहर 2 बजे भिलाई निवास से रवाना होंगे जहां वे मिडिया से बातचीत भी करेंगे। साथ ही 4.15 पर डोंगरगढ़ में वे मां बमलेश्वरी का दर्शन करेंगे। वहां से निकलकर वे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेकेंगे। साथ ही वे डोंगरगढ़ में बुद्ध विहार, चंद्रगिरी, रावटी पहाड़ और निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...