ईमानदारी आज भी जिंदा है: एयरपोर्ट रोड पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल को सड़क पर मिला 45 लाख रुपये से भरा बैग… ईमानदारी से पुलिस थाने में कराया जमा… IG,SP ने की इनाम की घोषणा

रायपुर। रायपुर के एक कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। ट्रैफिक पुलिस यदुनंदन साहू को माना रोड में एक लावारिस बैग मिला जिसमें लगभग 45,00,000 रुपए नगद थे। उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाने में जमा कराई है। शासकीय कर्मचारी के ईमानदारी की मिसाल है। वही साहू के इस काम के लिए आईजी एसएसपी ने आरक्षक को नगद इनाम देने की घोषणा भी की है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक निलाम्बर सिन्हा सुबह एयरपोर्ट के पास सड़क पर ड्यूटी कर रहे थे। कुछ देर बाद नाश्ता करने एयरपोर्ट से माना कैम्प जा रहे थे।


इसी दौरान एक आदमी मिला, उसने निलाम्बर से कहा कि राय पब्लिक स्कूल के सामने रोड में एक लावारिस बैग पड़ा है। निलांबर मौके पर पहुंचे तो एक सफेद रंग का बैग मिला। इसके पास के ऑटो वाला खड़ा था। वह बैग से कुछ निकालने की कोशिश में थे लेकिन निलाम्बर को देखकर भाग गया।

जब बैग के करीब निलाम्बर पहुंचे तो देखा कि बैग के अंदर अलग-अलग बण्डलों में 2000 और 500 के नोट रखे थे। निलाम्बर ने फौरन जानकारी बड़े अफसरों को दी। उसने बैग पुलिस कंट्रोल रूम में लाकर जमा करवाया। चेक करने पर पता चला कि बैग में 45 लाख रुपए हैं।

निलाम्बर ने बताया कि बैग के पास खड़े ऑटो वाले ने इसमें से एक बंडल चोरी किया है, उसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस यह भी तलाश कर रही है, कि आखिर बैग किसका है और इतने रुपए लेकर कोई, कहां जा रहा था। आईजी और एसएसपी ने निलाम्बर सिन्हा को ईनाम देने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...