दुर्ग दौरे पर सरकार के सलाहकार: CM के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा, पूर्व CS सिंह और पूर्व IFS ने किया दौरा… गौठान में चरवाहे सलाहकार से कहा-आवारा मवेशियों की सिंग में किया जाए कलर

भिलाई। भविष्य की आकस्मिकताओं का पूर्वाभास कर, जनहित के उद्देश्य को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने एनजीजीबी योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जिससे कि ग्रामीण व्यवस्था की विकास दर को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सके, ऐसा मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा।

आज जिले में चल रही आजीविका गतिविधियों, गौठान में हो रहे कार्य और नरवा की स्थिति का जायजा लेने के लिए कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा और उनके साथ पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह व भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी श्री के एस सुब्रमण्यम पहुंचे थे।


इंडस्ट्री के साथ टाईअप कर समूह को किया जाएगा और सशक्त- सबसे पहले कृषि सलाहकार के साथ आई टीम ने सांकरा में स्थापित अजीविका केंद्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने वहां के संगठन की दीदियों द्वारा चल रहा है कार्य की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उनके द्वारा निर्मित उत्पाद अष्टगंध, हर्बल गुलाल, शुद्ध आम की लकड़ी की हवन समिधा, प्राकृतिक जड़ी बुड़ी से निर्मित दशांग धुप, माता रानी की चुनरी इत्यादि के संेपल देखे।

इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन से संगठन में कार्यरत दीदिओं की संख्या को बढ़ाने और इन आजीविका मुल्क गतिविधियों में युवाओं को भी साथ लाने की बात कही।

उन्होंने कहा आज इंडस्ट्री का ध्यान उसकी सेल की ओर ज्यादा केंद्रित रहता है और उन्हें कार्य के लिए अधिक से अधिक हाथों की आवश्यकता होती है। ऐसे हम हमारे ग्रामीण प्रवेश की दीदियों को और युवाओं को प्रशिक्षण देकर और इंडस्ट्री के साथ टाईअप कर उन्हें रोजगार मुहैया करा सकते हैं, इस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण की ओर शासन की एक और पहल जनहित में होगी।

इसके लिए सांकरा में आने वाले भविष्य मेें प्रशिक्षण सेटअप भी तैयार किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों दीदियां व युवक प्रशिक्षण प्राप्त कर जीवन निर्वाह के लिए अपने आप को तैयार करेंगे।

जी.एम.पी. सर्टिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा पतोरा में निर्मित अर्क का सेंपल- पतोरा के आजीविका केंद्र में बनने वाले गौधन अर्क, तुलसी अर्क और गुलाब अर्क को जी.एम.पी. सर्टिफिकेशन के लिए लैब भेजा जाएगा, ताकि इसे ओपन मार्केट में बेचा जा सके।

इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने निरीक्षण में अर्क का शोधन करने वाले लैब में अग्निशमक रखने का निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारी को दिया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा रायपुर टीम द्वारा केन्द्र में संचालित बोरी सिलाई केन्द्र का निरीक्षण भी किया गया, जिसकी सभी ने तारीफ की।

इसके अलावा रायपुर से आई टीम ने पाटन के महुदा गौठान जहां उन्होंने गौठान के अध्यक्ष, स्व सहायता समूह की दीदियों और चारवाहों के साथ चर्चा की।

यहां प्रदीप शर्मा ने लावारिश गायों को चिन्हित करने के लिए उनके सिंग में रंग करने की सलाह संबंधित अधिकारियों को दी ताकि गौठान में पशुओं का वर्गीकरण सही तरीके से किया जा सके।

ग्राम खुड़मुड़ी के रूही उफरा नाला व ग्राम तुलसी में लोहरसिंग से ठाकुरटोला निर्मित नाले का निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया। जहां उन्होंने नाले के किनारों में प्लांटेशन के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ अश्वनी देवांगन, पाटन एस.डी.एम विपुल गुप्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...