खैरागढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने पार्षद संदीप निरंकारी टीम के साथ जुटे: भूपेश सरकार की उलब्धियों को बताकर मांग रहे वोट, दोपहर में भूख लगी तो वार्ड में ही खाया खाना

भिलाई। खैरागढ़ में उपचुनाव के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ते जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सिपाही से लेकर पदाधिकारी प्रचार में काफी मशक्कत कर रहे हैं। इस उपचुनाव में संदीप निरंकारी भी भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं।

उन्हें पार्टी आलाकमान ने खैरागढ़ के वार्ड 14 सोने सरार में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने बूथ में प्रचार व वोटर पर्ची वितरण से लेकर अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जिताने के लिए प्रचार की यह जिम्मेदारी सीएम भूपेश, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और विधायक देवेंद्र यादव ने दी है।

संदीप भरी दोपहरी में भी वार्ड के मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जिताने के संकल्प के साथ एड़ी चोटी एक कर दिया है।

संदीप युवा महिला व बुजुर्ग मतदाताओं से खैरागढ़ में भी विधायक की कुर्सी कांग्रेस की झोली में डालने के लिए वोट मांग रहे हैं। भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों से मतदाताओं को अवगत कराया जा रहा है।

घर- वहीं घर जाकर वोटिंग पर्ची के साथ घोषणा पत्र, नकली मत पत्र व अपील पत्र प्रत्येक मतदाता को देकर कांग्रेस प्रत्याशी को पंजा छाप पर बटन दबा कर विजयी बनाने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही 24 घण्टे में खैरागढ़ जिला का सौगात पाने के लिए आश्वस्त कर रहे हैं।

प्रचार के दौरान सन्दीप के साथ पार्षद रविशंकर कुर्रे, पूर्व पार्षद महेंद्र साहू, भिलाई शहर जिला कांग्रेस महामंत्री संजीत चक्रवर्ती, भिलाई शहर जिला कांग्रेस सचिव राजेश मेश्राम , स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता अमान कुमार भोंडेकर, जन विकास भोंडेकर, ज्ञान लाल भोंडेकर व कवलदास टण्डन साथ थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...