भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (SRGI) द्वारा आगामी 5, 6 और 7 फरवरी को इंटर-इंस्टीट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव “कार्निवाल 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों के 8000 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

सितारों भरी शाम और मुख्य अतिथि
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रदेश के दिग्गज नेता और बॉलीवुड कलाकार शिरकत करेंगे:
5 फरवरी (गुरुवार): मशहूर इंडियन सिंगर और यूथ आइकॉन ध्वनि भानुशाली अपनी टीम के साथ लाइव कॉन्सर्ट करेंगी।
6 फरवरी (शुक्रवार): छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन मुंबई के एक प्रतिष्ठित बैंड की लाइव परफॉर्मेंस भी होगी।
7 फरवरी (शनिवार): समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री (तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार) गुरु खुशवंत साहेब और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम
तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्निवाल में छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं:
खेल: क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल।
सांस्कृतिक: ग्रुप एवं सोलो डांस, बैटल ऑफ डांस, और अंताक्षरी।
क्रिएटिव: मास्टरशेफ, रैप सॉन्ग, रील्स मेकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं।
इन कॉलेजों की रहेगी सहभागिता
इस आयोजन में रूंगटा डेंटल कॉलेज, RSR इंजीनियरिंग कॉलेज, रूंगटा फार्मास्यूटिकल साइंसेज (दोनों विंग), रूंगटा साइंस एवं मैनेजमेंट कॉलेज और रूंगटा प्राइवेट ITI के विद्यार्थी अपनी खेल भावना और कला का प्रदर्शन करेंगे।