नाइट DJ इवेंट में रायपुर आएगी सनी लियोनी, बजरंग दल ने जताया विरोध

रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के रायपुर आने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. रायपुर में होने वाले नाइट DJ इवेंट से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सनी लियोनी खुद इस इवेंट की जानकारी देती दिखाई दे रही हैं. इन वीडियो के सामने आने के बाद इवेंट की प्रकृति, अनुमति और इसके सामाजिक असर को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वहीं बजरंग दल ने सनी लियोनी के कार्यक्रम का कड़ा विरोध करने की बात कही है.

यह विवाद ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गांवों में बार डांसरों के कथित अश्लील डांस को लेकर काफी हंगामा हुआ. इन मामलों में जिला प्रशासन की काफी आलोचना हुई और परमिट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई. इससे यह सवाल उठता है, क्या सेलिब्रिटी से जुड़े इवेंट्स के लिए नियम अलग हैं।

गरियाबंद जिले में अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को निलंबित कर दिया गया. सरकार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुये मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए. पहले शो कॉज नोटिस जारी किया था, जाँच पूरी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.

Exit mobile version