राजनांदगांव की जनता के मन में फिर संतोष: BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय ने पूर्व CM भूपेश बघेल को 44 हजार से अधिक वोटों से हराया… नांदगांव लोकसभा रही गेमचेंजर

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। BJP के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44411 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 12 हजार 57 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 646 वोट मिले हैं। इसी के साथ संतोष पांडेय राजनांदगांव लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद बनेगें।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की हारने की प्रमुख वजह में से एक राजनांदगांव विधानसभा में भारी लीड से पीछे रहना रहा। संतोष पांडेय को यहाँ से 57666 वोटों से लीड मिली है। राजनांदगांव विधानसभा की जनता का साथ भूपेश बघेल को नहीं मिल पाया। राजनांदगांव विधानसभा से संतोष को 108657 वोट मिले वहीं भूपेश को 50991 वोट मिले। वही मोहला मानपुर में भूपेश को 39340 वोटों की लीड मिली। खुज्जी में 15 हजार, पंडरिया में 3406 की लीड भूपेश को मिली। बावजूद राजनांदगाव विधानसभा में भारी मतों से पीछे रहने के कारण भूपेश को हार का सामना करना पड़ा।

विधानसभावार मिले परिणाम

विधानसभा सीट संतोष भूपेश
राजनांदगांव 108657 50991
मोहला-मानपुर 41800 81140
खैरागढ़ 85716 79757
डोंगरगांव 89119 72801
डोंगरगढ़ 85961 75003
पंडरिया 106908 110314
कवर्धा 125803 115398
खुज्जी 67475 82394
कुल 711439 667078

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के.झा ने श्रम...

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लाए गए "श्रम कानून संशोधन" के पारित होने पर एमएसएमई जिला उद्योग संघ...

पुलगांव नाला में उतरी पौंड क्लीनर मशीन: दुर्ग महापौर...

दुर्ग। दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शिवनाथ नदी इंटकवेल के पंप हाऊस में पुलगांव नाला से बहकर आने वाली जलकुंभी व झिल्ली पन्नी...

CG – 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड: विधानसभा में गलत जानकारी...

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गलत जवाब देने मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में 5 अधिकारी-कर्मचारी को सस्पेंड कर...

“श्रम कानून संशोधन” के पारित होने पर MSME जिला...

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लाए गए "श्रम कानून संशोधन" के पारित होने पर एमएसएमई जिला उद्योग...

ट्रेंडिंग