Mahadev Book का सटोरिया “सतनाम” भिलाई छोड़कर दुबई भागा!: देशभर में गुर्गे चला रहे महादेव का पैनल…इधर दिल्ली से लौटे 16 आरोपियों में दो युवा नेता भी शामिल

भिलाई। ऑनलाइन सट्‌टा बुक महादेव Book में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। दुर्ग पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में कार्रवाई बड़ी मछलियों के खिलाफ हो सकती है। कल दुर्ग पुलिस ने दिल्ली के साकेत नगर इलाके में दो अलग-अलग मकानों में दबिश देकर महादेव बुक के दो पैनल चलाने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया।

  • खबर है कि यह भिलाई के सतनाम सिंह के इशारे पर यह पैनल चल रहे थे।
  • पुलिस ने एक पैनल को 11 और दूसरे को 5 सटोरिए संचालित कर रहे थे।
  • पुलिस ने सटोरियों से 6 लैपटाप, 31 मोबाइल और लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब जब्त किया है।
  • ये दोनों पैनल वैशाली नगर के सटोरिए सतनाम सिंह के हैं।
  • सतनाम के दुबई भागने की खबर है।
  • पुलिस ने टेक्निकल डिटेल और पुराने सटोरियों से मिले क्लू के आधार पर दिल्ली में दबिश दी।
  • आज अखबार पत्रिका ने खबर प्रकाशित कर बताया है कि छात्र संगठन के दो पदाधिकारी भी पकड़े गए हैं।
  • 16 के साथ इन दोनों को भी दिल्ली से लाया जा रहा है।
  • छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि, पूर्व के पदाधिकारी रहे हैं। उनके लड़कों का इससे कोई संबंध नहीं है।
  • 19 नवंबर को पुलिस आरोपियों को दुर्ग लेकर पहुंचेगी।
  • एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के मुताबिक आरोपियों में सेक्टर-4 का नरेंद्र सिंह गिल (युवा नेता), लक्ष्मीनगर का चंद्रभूषण साहू, सेक्टर-6 का आकाश चौधरी, सेक्टर-4 का नवीन बंजारे (युवा नेता)
  • मोनिश सोनवानी, फरीदनगर का गुलरेज, सोहेल खान, छावनी का जयंत सेन
  • रिसाली का अभिषेक साहू, रामनगर सुपेला का रोशन सिंह शामिल हैं।
  • अन्य पैनल में चिखली धमधा का रविंद्र सिंह, लक्ष्मी मार्केट सुपेला का आनंद ठाकुर, खुर्सीपार का राहुल मांझी
  • रसमड़ा का करण धनकर और अमृतसर का महावीर सिंह शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हिंदी USA सेंट लुईस ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया...

सेंट लुइस, USA। हिंदी यूएसए ने हाल ही में अपना बहुप्रतीक्षित दूसरा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार, 14 अप्रैल को शानदार सफलता और उत्साह के...

CG में हैवानियत की हद पार: शादी के कार्यक्रम...

CG में हैवानियत की हद पार सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात से पूरे इलाके...

लोकसभा निर्वाचन 2024: दुर्ग आबकारी विभाग की बस स्टेशनों...

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के...

ललित कबाड़ी में Durg Police की Raid: 60 लाख...

जामुल TI और ACCU प्रभारी ने मारी रेड वाहनों को काटकर बनाया जा रहा था कबाड़ मौके पर मिला मैनेजर राकेश मिश्रा 60 लाख रूपए का कबाड़...

ट्रेंडिंग