गोदामों का निरीक्षण करने धमतरी-कांकेर पहुंचे चेयरमैन वोरा: किसानों का एक दाना-दाना कैसे रखे सुरक्षित, अधिकारियों को वोरा ने दिए निर्देश

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कांकेर एवं धमतरी जिले के भंडारगृह गोदामों का देर रात तक सघन अवलोकन कर भंडारित स्कंध एवं आगामी भंडारण क्षमता का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज मंडावी की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री मंडावी की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के बाद वोरा ने कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा किया जिसके बाद वोरा क्षेत्र के वेयरहाउस के निरीक्षण में धमतरी, चारामा, चिरौद पहुंचे उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारी से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अन्नदाताओं से इस वर्ष रिकार्ड धान खरीदी का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

बेमौसम बरसात एवं कीटों से बचाने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में पीडीएस की सप्लाई की महती जिम्मेदारी निगम के पास है जिसे विगत वर्षों में पूरी जवाबदेही के साथ कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा निर्वहन किया गया है। लगातार भंडारण क्षमता बढ़ाने एवं गोदामों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया जारी है जिसके अंतर्गत धमतरी में स्वयं का 56 हजार एमटी एवं किराए के 26 हजार एमटी की क्षमता उपलब्ध है साथ ही 1.62 करोड़ से गोदामों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्कंध की सुरक्षा के लिए कीट नाशक, स्प्रेयर एवं आधुनिक भंडारण के लिए पर्याप्त तैयारियों के आवश्यक निर्देश दिए। हम्मालों एवं श्रमिकों ने वोरा को 2 लाख के सामूहिक बीमा योजना में शामिल करने के लिए अभिनंदन कर धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि वोरा के चेयरमैन बनने के बाद लगातार कोरोना काल मे आवश्यक सेवा अंतर्गत निगम कर्मचारियों ने अपनी अनवरत सेवाएं दी जिस दौरान कई श्रमिक वैश्विक महामारी से काल कलवित भी हुए किन्तु अनुकंपा नियुक्ति से लेकर समयमान वेतनमान जैसी प्रक्रियाएं तत्परता से पूर्ण की गईं जिस कड़ी में 50 प्रतिशत के अनुदान के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों से चर्चा कर वोरा की पहल पर दैनिक वेतन कर्मचारियों के लिए भी 2 लाख का आकस्मिक दुर्घटना बीमा कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...