भिलाई की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट: पूर्व साडा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल की BJP वापसी…

यशवंत साहू@ भिलाई। भिलाई की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट आ गया है। भाजप के दिग्गज नेता और पूर्व साडा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और उनकी पत्नी व महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल की घर वापसी हो गई है। भाजपा में दोनों की वापसी हो गई है।

  • इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।
  • जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने दोनों को फोन पर बधाई भी दे दी है।
  • सत्यनारायण अग्रवाल और अनिता अग्रवाल की भाजपा वापसी से भाजपा संगठन व जिले में मजबूती मिलेगी।
  • सत्यनारायण अग्रवाल ने 2015 का निगम चुनाव लड़ा था।
  • मेयर के लिए अग्रवाल ने टिकट मांगी थी लेकिन पार्टी ने उनकी वफादारी की कद्र नहीं की और उनकी जगह विधायक विद्यारतन भसीन को टिकट दे दी।
  • सत्यनारायण अग्रवाल बागी होकर चुनावी मैदान में उतर पड़े और हार का सामना करना पड़ा।
  • भाजपा ने तभी 6 साल का निष्कासन आदेश जारी कर दिया था।
  • अब घर वापसी हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया का कहना है कि, सत्यनारायण अग्रवाल और अनिता अग्रवाल को बधाई।
  • फोन पर बातचीत हुई है।
  • आदेश भी प्राप्त हो गया है। दोनों की वापसी से भिलाई में भाजपा और मजबूत होगी।
  • मिलकर कमल छाप के लिए काम करेंगे और मिशन-2023 में हमें जीत जरूर मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...