टाउनशिप की सफाई पर BMS ने उठाए सवाल, छठ से पहले तालाबों की सफाई के लिए दिया लेटर…अल्टीमेटम भी दिया

भिलाई। बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं महामंत्री रवि सिंह के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाए विभाग एस. वी.नंदनवार को ज्ञापन सौंपकर छठ पूजा के पूर्व टाउनशिप के तालाबों की व्यवस्था ठीक करने ज्ञापन सौंपा।

कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं महामंत्री रवि सिंह ने कहा कि टाउनशिप में बहुत संख्या में उत्तर भारतीय के लोग निवास करते हैं जिनका मुख्य त्योहार छठ पूजा होता है। जिसमें वह परिवार सहित तालाब पर जाकर पूजा करते हैं लेकिन अभी टाउनशिप के तालाबों की सफाई व्यवस्था जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं है।

तालाब में समुचित प्रकाश व्यवस्था भी की जाए जिस पर महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग ने बेहतर से बेहतर समुचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग को यह भी अवगत कराया गया कि पिछले बार दिए गए ज्ञापन पर क्या प्रगति हुई। मुख्य महाप्रबंधक नंदनवार ने कहा कि सभी कार्य प्रगति स्तर पर हैं। अगली बैठक में विस्तार से भिलाई मजदूर संघ द्वारा दिये गये ज्ञापन मे कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यकारी चन्ना केशवलू, महामंत्री रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी शारदा गुप्ता, एबीशन वर्गीस, उमेश मिश्रा, अरविंद पांडे, अशोक माहोर, सन्नी इप्पन, प्रदीप पाल, महेंद्र सिंह, रामजी सिंह, श्रीनिवास मिश्रा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...