KBC 15 में हॉटसीट पर पहुंचे दुर्ग के सौरभ: खेल खत्म होते तक लाखों जीत चूका… बिग बी ने पूछा- इस धन राशि इस का क्या करेंगे ? जवाब मिला- गर्लफ्रैंड को घूमाउंगा…

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 15वें सेशन की शुरुआत 14 अगस्त से हो चुकी है। इस बार भी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सौरभ सेन गुप्ता को इस शो में शुक्रवार हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। इस दौरान जब शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सौरभ से धन राशि के उपयोग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे इन पैसों से अपनी गर्लफ्रैंड को घूमाना चाहते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने सौरभ को शुभकामनाएं दी।

खेल की शुरुआत एक प्रश्न से हुई। जिसका जवाब देने के बाद हॉट सीट पर बैठने वाले खिलाड़ी को चुना जाना था। सवाल अभिनेताओं को उनके उम्र के हिसाब से सही क्रम में लगाना था। इसका ऑप्शन था- पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, रणवीर कपूर. इस पर सबसे जल्दी जवाब देने के बाद दुर्ग के सौरभ सेन गुप्ता सलेक्ट हुए।

हॉट सीट पर बैठने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल किया कि इन पैसों का क्या करेंगे ? जिस पर सौरभ ने कहा कि वे यहां से पैसे जीतकर अपनी गर्लफ्रैंड को वेनिस घूमना चाहते हैं। सौरभ ने बताया कि उनकी गर्लफ्रैंड का नाम प्रियंका है, जो कि प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं। ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

सौरभ की तीनो लाइफ लाइन जीवित है। हालांकि एक सवाल में उन्होंने एक लाइफ लाइन इस्तेमाल किया था। ये सवाल था- इनमें से किस स्थान की रक्षा जय और विजय नाम के द्वारपाल करते हैं ? ऑप्शन था कैलाशा, बैकुंठ, अमरावती और पाताल… जिसका सही जवाब बैकुंठ था। इस सवाल के लिए सौरभ ने एक लाइफ लाइन यूज की। बाद में 80 सेकेंड के 10 सवाल और पूछे गए। जिसमें 6 स जवाब देने पर सौरभ के पास ये ऑप्शन था कि 6 सही जवाब के बदले 60 हजार की धन राशि लें या फिर अपनी एक लाइफ लाइन जीवित कर लें। इस पर उन्होंने अपनी एक लाइफ लाइन जीवित करा ली।

खेल के बीच हूटर बज गया। जिसके साथ ही आजका खेल खत्म हुआ। अब सौरभ सोमवार को फिर हॉट सीट पर होंगे। बता दें कि सौरभ अब तक 3,20,000 की धन राशि जीत चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...