भिलाई में महिला ने तालाब में कूद कर दे दी जान: मॉर्निंग वाक पर गए लोगों ने देखी लाश… पति से विवाद के बाद उठाया ये आत्मघाती कदम

भिलाई। सुबह-सुबह भिलाई नगर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक महिला ने सेक्टर-7 तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह टहलने गए लोगों ने तालाब में महिला की लाश उतराती देखकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद भिलाई नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला। महिला के दो बच्चे भी हैं। भिलाई नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई सेक्टर 6 बी मार्केट में सुरेंद्र प्रोह्वीजन स्टोर चलाने वाले मनीष सिंह दुकान के ऊपरी मंजिल में ही रहते हैं। बीती देर रात उनकी उनकी पत्नी प्रीति सिंह (38 साल) से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ। प्रीति गुस्से में आकर घर से बाहर चली गई। मनीष को लगा कि वो छत पर गुस्से में गई होगी थोड़ी देर में आ जाएगी।

जब काफी देर तक प्रीति नहीं लौटी तो मनीष को चिंता हुई। उसने पूरे घर और छत में उसे ढूंढा। जब प्रीति का पता नहीं चला और उसने फोन भी नहीं उठाया तो मनीष ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। मनीष और उसके रिश्तेदार प्रीति की तलाश कर ही रहे थी कि सुबह 6 बजे के बीच किसी ने प्रीति का फोन उठाया और बताया कि ये फोन सेक्टर 7 तालाब के पास पड़ा था। तालाब में किसी की बॉडी तैर रही है। इस पर मनीष तुरंत वहां पहुंचा और देखा तो वो लाश प्रीति सिंह की थी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

मनीष सिंह के दो बेटे हैं एक 12 साल और दूसरा 10 साल का। इसके अलावा घर में मनीष की मां रहती हैं। प्रीति की मौत के बाद से बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। बच्चों और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का कहना है कि प्रीति का उसकी मां से काफी लगाव था। कुछ समय पहले ही उनकी मौत हुई है। उनकी मौत के बाद से प्रीति काफी दुखी रहती थी। वो काफी जल्दी गुस्सा हो जाती थी और झगड़ा करने लगती थी। अपने आपको शांत करने के लिए वो घर के नीचे किराना दुकान में बैठने लगी थी। घटना की रात भी वो अपनी मां की फोटो लेकर काफी रो रही थी। इसके बाद अचानक उसका मनीष से झगड़ा हुआ और वो गुस्से में घर से बाहर चली गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...