मरीज की जान बचाने पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने फिर से बनवाया ग्रीन कॉरिडोर, 35 मिनट में सेक्टर-9 से पहुंच गए रामकृष्ण केयर, उपचार शुरू

– दुर्ग जिले में वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस नहीं होने से हो रही परेशानी
– रायपुर से एंबुलेंस आने के बाद किया गया रेफर
– 4 महीने में 40 बार बनाया जा चुका है ग्रीन कॉरिडोर
– नेशनल हाइवे में फ्लाईओवर निर्माण होने की वजह से ट्रैफिक का रहता है दबाव

भिलाई। आज एक बार फिर सेक्टर-9 अस्पताल से रामकृष्ण केयर रायपुर के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की पहल से यह ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मरीज को महज 35 मिनट में सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मरीज का उपचार भी शुरू हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 के रहने वाले आर. मोहन की तबीयत बिगड़ी। सेक्टर-9 अस्पताल में पार्षद वशिष्ठ ने उपचार के लिए ओपीडी लेकर गए। रामकृष्ण केयर डॉक्टर जो सेक्टर-9 अस्पताल में ओपीडी लेते हैं, उन्होंने मरीज का चेकअप किया। स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से तत्काल रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाने की सलाह दी।

रेफर करने के लिए मेडिकल बोर्ड बैठी। बोर्ड ने तत्काल रेफर किया। पार्षद वशिष्ठ ने ग्रीन कॉरिडोर के लिए समन्वय शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी गुरजीत सिंह से संपर्क किया। बिना देरी किए हाइवे पेट्रोलिंग मुहैया कराई गई। 12.30 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सेक्टर-9 अस्पताल से रामकृष्ण केयर रायपुर के लिए शिफ्ट किया गया। पार्षद वशिष्ठ ने बताया कि, मरीज का उपचार शुरू हो गया है। एंजियोग्रॉफी हो रही है। एक्सपर्ट्स डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है।

वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस के लिए पार्षद वशिष्ठ ने की है मांग, आयुक्त ने बीएसपी को भेजा पत्र
पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की पहल रंग ला रही है। पार्षद मिश्रा ने मांग की थी कि भिलाई शहर को वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस और शव वाहन की जरूरत है। शहर की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर दोनों ही चीजें बहुत जरूरी है। इसके लिए सेक्टर-1 से पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने निगम आयुक्त और कलेक्टर को लेटर लिखा था। उनके लेटर के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि बीएसपी के सीएसआर मद से वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस और शव वाहन मुहैया कराई जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...