SBI डाउन: एसबीआई का सर्वर ठप, डाउन हुई सर्विस… नहीं हो रहा डिजिटल पेमेंट… बैंक ने बताई वजह, इस समय से कर सकेंगे ट्रानजेक्शन

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन करने में परेशानी आ रही. यूपीआई पेमेंट से लेकर सभी तरह के डिजिटल लेन-देन ठप पड़े हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करोड़ों ग्राहकों ने इसकी शिकायत की है. इस पर भारतीय स्टेट बैंक की प्रतिक्रिया आई है. बैंक ने बताया है कि आखिर किस वजह से डिजिटल ट्रांजेक्शन में ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

SBI ने क्या कारण बताया

X पर एक पोस्ट में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कहा गया है कि एनुअल मेंटनेंस एक्टिविटीज के चलते 1 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक हमारी सभी डिजिटल सर्विसेज बंद रहेंगी. हम ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे यूपीआई लाइट और एटीम चैनल्स का इस्तेमाल करें.

SBI UPI Payment Failure

हालांकि, एसबीआई से यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कत सुबह से आ रही है, जबकि बैंक ने कहा है कि दोपहर एक से 4 बजे तक डिटिटल सेवाएं बंद रहेंगी.

क्या है यूपीआई लाइट

UPI लाइट, नया डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिसे छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन को आसान और तेज़ बनाने के लिए एनपीसीआई ने डेवलप किया है. खास बात है कि यह यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का एक लाइट वर्जन है. इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट किया जा सकता है.

यूपीआई लाइट कैसे इस्तेमाल करें?

  • UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM आदि) में जाएं.
  • UPI लाइट को इनेबल करें और बैंक से इसमें बैलेंस ऐड करें (अभी ₹2,000 तक)
  • फिर, QR स्कैन करें या मोबाइल नंबर डालकर पेमेंट करें.
  • बता दें कि एक अप्रैल को बैंकों की एनुअल अकाउंट क्लोजिंग के कारण मंगलवार को करेंसी और बॉन्ड मार्केट भी बंद हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...