CG – पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: मृतक पर करोड़ों रूपए की ठगी का लगा था आरोप… परिजन बोले – पुलिस की पिटाई से गई जान

CG

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है। मृतक आरोपी पर किसानों ने धान खरीदी में ठगी का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लिया था। मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलीया राजनांदगांव का रहने वाला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जमकर पिटाई की थी। पिटाई की वजह से युवक की जान चले गई।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के भंवरमरा निवासी दुर्गेश सोनकर पर धमतरी के अर्जुनी में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि किसानों से उंचे दामों पर धान खरीदी का झांसा देकर दुर्गेश ने धान खरीदा और किसानों को पैसे नहीं लौटाए थे। पैसे मांगने पर मोबाइल बंद कर वो फरार हो गया था, जिसके बाद पीड़ित किसाने ने इसकी शिकायत अर्जुनी थाने में दर्ज कराई थी। दुर्गेश पर करीब 7 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगा था।

पुलिस जांच में पता चला कि दुर्गेश के खिलाफ राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। अर्जुनी पुलिस ने 31 मार्च की शाम दुर्गेश कठोरिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया। शाम 6 बजे उसे अर्जुनी थाना लाया गया था। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर गई, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के परिजनों ने पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल मामले में जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...