भिलाई नगर निगम में लाखों का घोटाला : विधायक रिकेश सेन ने लगाया आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के लिए CM को लिखा पत्र

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम पर 39 लाख का घोटाला करने का आरोप लगाया है। विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बिना काम कराए सड़क मरम्मत के नाम पर 25 लाख और पेयजल के नाम पर 14 लाख निगम मद से निकाला गया है। उन्होंने कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विधायक सेन ने आरोप लगाया है कि नगर निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव की बगैर जानकारी के निगम मद से भुगतान कर दिया गया है। यह एक बड़ा भ्रष्टाचार को उजागर करता है। एक तरफ निगम कर्मचारियों को वेतन देने सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर फंड नहीं है और दूसरी तरह इस तरह मद को निकाला जा रहा है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव को फोन कर जानकारी भी मांगी। इस पर देवेश ध्रुव ने साफ कहा कि सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में है और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है।

विधायक का आरोप है कि अगर तात्कालीन कमिश्नर को निगम मद के ऐसे दुरुपयोग की जानकारी नहीं है तो यह आशंका करना लाजमी है कि निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना करके ऐसे कार्यों का भुगतान किया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रभारी आयुक्त नगर निगम भिलाई बजरंग दुबे और कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी से भी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...

सूर्य विहार में दिवाली की रात उपद्रवियों का तांडव...

भिलाई। दीपावली के त्योहार पर जहां शहरभर में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं भिलाई के सूर्य विहार आवासीय परिसर में असामाजिक तत्वों...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलता बस्तर : सातों...

जगदलपुर। दशकों तक नक्सलवाद और हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर संभाग अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह पर आगे बढ़ने...