शर्मनाक: चलती बस में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पिया शराब… VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप… जांच के दिए गए आदेश, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में स्कूल बस में छात्रों का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई है। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अपलोड की गई क्लिप को छात्रों में से एक ने रिकॉर्ड किया है। इसमें लड़के और लड़कियों के एक समूह को बीयर की बोतल खोलते और पीते हुए देखा जा सकता है। सभी छात्र चेंगलपट्टू के एक सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं।

शुरू में इसे पुराना वीडियो माना जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि घटना मंगलवार की है। छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में तिरुकाझुकुंद्रम से ठाचूर जा रही बस में सवार थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि अधिकारियों ने घटना को संज्ञान में लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

चेंगलपट्टू जिला शिक्षा अधिकारी रोज निर्मला ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चूंकि यह स्कूल के बाहर हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके खत्म होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले 2017 में कर्नाटक के तुमकुरु जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल ट्रिप के दौरान कथित तौर पर छात्रों को शराब दे दी थी जब उन्होंने पानी मांगा था। कथित तौर पर छात्र कक्षा 8, 9 और 10 के थे और उन्हें स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो शिक्षकों द्वारा शराब दी गई थी, जो नशे की हालत में थे। तीनों आरोपी फैकल्टी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया था।

(वीडियो सोर्स – Sathiyam news)


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...