अब भिलाई के बैकुंठधाम में काशी और ऋषिकेश की तरह गंगा आरती… जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़, 30 मार्च को होगी पूर्णाहुति

भिलाई। कैंप-2 के बैकुंठधाम में इन दिनों ने रोजाना शाम को वाराणसी के काशी और ऋषिकेश के गंगा घाट पर होने वाली आरती के जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पर नौ दिवसीय श्री राज राजेश्वरी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति द्वारा ही रोजाना शाम को सात बजे से भव्य गंगा आरती कर रही है। इसमें वाराणसी के पांच पुजारी काशी घाट की तरह ही गंगा आरती कर रहे हैं।
श्री राज राजेश्वरी महायज्ञ के संयोजक आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि इसके पहले वे अपने समूह के सदस्यों के साथ मिलकर हरियाणा, त्रिपुरा और असम में शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ सनातन धर्म का मूल है। इसे बढ़ावा देने के लिए वे अलग-अलग शहरों में जाकर महायज्ञ आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। जो भी चाहे, वे इसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले सकता है। यज्ञाचार्य आनंद देव की अगुवाई में नौ पुजारी रोजाना सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक महायज्ञ कर रहे हैं। इसके बाद शाम चार से साढ़े छह बजे तक भगवताचार्य आचार्य देवेंद्र द्विवेदी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। इसके बाद शाम को सात बजे से पांच पुजारी गंगा आरती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च की सुबह नौ बजे पूर्णाहुति के साथ ही महायज्ञ का समापन होगा। बैकुंठधाम के संस्थापक राजेंद्र सिंह अरोरा ने बताया कि इस आयोजन में शहर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। विशेषकर शाम को होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...