भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए लॉटरी 3 जुलाई को… आवेदक 10% अंशदान की राशि जमा कर ले सकते है भाग

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानों का आबंटन खुली लाटरी पद्वति से किया जाना है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर पात्रता संबंधी सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर भूतल के मकानों का आबंटन किया जाना है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में किरायेदारी के रूप में निवासरत वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों द्वारा पूर्व में मकान हेतु आवेदन निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना के काउन्टर कक्ष क्रं. 16 में जमा किये है। इस समाचार को सूचना मानकर संबंधित आवेदक 1 जुलाई 2025 तक निगम कार्यालय में उपस्थित होकर आवास आबंटन के कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत निगम कोष में जमा करें। ताकि 3 जुलाई 2025 को होने वाली लाटरी प्रक्रिया में शामिल कर भूतल के आवासों का आबंटन किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...