छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी… SSP शशिमोहन सिंह ने बनाई थी 5 टीम; आरोपी ने मां, बेटी और बेटे का मर्डर कर रेत में कर दिया था दफ़न

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल बंद कर साउथ इंडिया भागने की थी, लेकिन पुलिस की पांच अलग-अलग टीमों की मेहनत से उसे पकड़ लिया गया। प्रमोद ने प्रेम संबंध और चरित्र पर शक के चलते एक-एक कर तीन लोगों की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को नदी में छुपा दिया। घटना के बाद उसने आत्मग्लानि में जहर खा लिया था, लेकिन इलाज के

पुलिस के अनुसार, तपकरा पुलिस को दिनांक 23.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कही बोल रहा था कि वह थाना तपकरा क्षेत्र के साजबहार (उतियाल नदी) में 01 महिला और 02 बच्चों को मारकर नदी के किनारे दफना दिया है, इस सूचना पर स्वयं पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई एवं 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर देखने पर 01 लड़का बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं 01 बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव मिला एवं कुछ दूर आगे जंगल में 01 महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसका पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामवासियों द्वारा की गई। इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गाँव के ही प्रमोद गिद्धी से सम्बंध है, यही व्यक्ति था जो पहले इस तरह की बातें किया था और वह फरार भी है, उसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में लग गई। प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी, चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर से एक टीम प्रत्याशा में रांची की ओर भेजी गई थी, इसी दौरान टेक्निकल टीम द्वारा सूचना मिला कि वह रांची में मौजूद है इस पर तत्काल दबिश देकर भाग रहे आरोपी प्रमोद गिद्धी को अभिरक्षा में लिया गया, इस दौरान आरोपी को लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 08 घंटा पूर्व जहर का सेवन कर लिया है, पुलिस द्वारा तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है, पूछताछ में आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद दोनों बच्चों को भी बारी-बारी से हत्या किया। आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार कर लिया है।

उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी,स.उ.नि. हरिशंकर राम, स.उ.नि. नसरुद्दीन खान, HC मिराज किस्पोट्टा एवं अन्य सम्मिलित रहे। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा घटना के संबंध में बताया गया है किः- ” तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, 05 अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी, अंततः प्रत्याशा में रांची भेजी गई एक टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लाया गया है, गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को नगद ईनाम नाम से पुरस्कृत किया गया है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...