दुर्ग में स्कूटी की बैटरी फटी: रातभर इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी को लगाया था चार्ज, अचानक हुआ ब्लास्ट… घर में लग गई आग… कई सामान जलकर खाक, बाल-बाल बचा परिवार

दुर्ग। प्रदेश भर में आए दिन इलेक्ट्रिक वाहनों में आगजनी या ब्लास्ट खबरे आती है। अभी ताजा मामला दुर्ग से आया है। गुरुवार तड़के अरसनारा, धमधा में एक स्कूटी की बैटरी बलास्ट हो गई, जिससे घर के कमरे में आग लग गई। इस आगजनी में सारा सामान खाक हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटना तड़के की है। अशोक सुपंथक ने अपनी बच्ची की स्कूटी की बैटरी को कल रात गाड़ी से निकालकर कमरे में चार्जिंग के लिए लगाया था। रातभर बैटरी चार्ज होते रही, सुबह अचानक बैटरी में बलास्ट हो गया, जिससे कमरे में आग फैल गई। बिस्तर, कपड़े समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट और आग की खबर मिलते ही आसपास के रहवासियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। घटना की सूचना मिलते ही नंदनी पुलिस भी अरसनारा पहुंची। अशोक ने इसकी सूचना दर्ज कराई थी।

अच्छी बात ये रही कि, जिस वक्त बैटरी में ब्लास्ट हुआ, उस समय कमरे में कोई नहीं था, जिस वजह से बड़ी अनहोनी टल गई। विस्फोट की आवाज से परिवार वाले दहशत में आ गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...