Bhilai में बदमाशों के हौसले बुलंद! कुछ बदमाश बेटी की फोटो कर रहे थे Viral, पिता शिकायत लेकर पहुंचा… आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कटर से कर दिया जानलेवा हमला

भिलाई। भिलाई में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला कल भिलाई के बैकुंठधाम से सामने आया। जहां कुछ बदमाश लड़कों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कई नाबालिग लड़के भी शामिल है। जूस बेचने का कार्य करने वाले घायल बैकुंठ धाम निवासी जयप्रकश चौहान ने भिलाई टाइम्स को बताया कि, उनकी बेटी से पहले एक लड़के ने छेड़छाड़ किया है पर आपसी सहमति से केस वापस ले लिया गया था। जयप्रकाश के अनुसार, जिस लड़के ने उसकी बेटी से पहले छेड़छाड़ किया था, उसने जयप्रकाश पर जानलेवा हमला किया। वो उसकी बेटी का फोटो वायरल कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था।

घायल अवस्था में जयप्रकश चौहान

जयप्रकाश ने बताया कि, जयप्रकाश के साले ने ये फोटो उसको दिखाया। उसके साले को फोटो आरोपी लड़के ने ही भेजी थी। जयप्रकाश ने फिर उस लड़के के पिता से इस बारे में शिकायत की तो उसने कहा की उसका लड़का फोटो डिलीट करदेगा और आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा। शाम को आरोपी 10-12 युवकों के साथ आया और जयप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने तलवार भी निकाला पर उसके पिता तलवार अपने के हाथ से छीन कर फेंक दिया।

आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कटर से जय प्रकाश के सिर में हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके सिर में कई टांके लगे हैं। छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग