छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंटल फायर में दो DRG जवान को लगी गोली: नक्सल सर्च ऑपरेशन पर निकली थी DRG और बस्तर फाइटर्स की जॉइंट टीम… एक आरक्षक की मौत, दूसरा गंभीर

फाइल फोटो

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंटल फायर में एक DRG जवान की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के 1 जवान की मृत्यु हो गई और 1 जवान घायलहो गया। दरहसल, जिला दंतेवाड़ा, थाना बारसूर क्षेत्र के हांदावाडा, हितावड़ा में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 24 अप्रैल 2024 बुधवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में DRG और बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की जॉइंट टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी।

इसी दौरान लगभग रात 11 बजे दुर्घटनावश किसी एक जवान के बंदूक से गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के आरक्षक जोगराज कर्मा और आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए। रेस्क्यू के दौरान एक घायल आरक्षक जोगराज कर्मा की अत्याधिक खून बहने के वजह से मौत हो गई और घायल आरक्षक परसूराम अलामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया है।

इस अमल में दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि रात में जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान ये घटना हुई है। किस जवान की बंदूक से गोली चली, ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जवान अब भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर हैं। लौटने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...