CG – शादी की खुशिया बदली मातम में: शादी के दो दिन बाद ही फंदे पर झूल गई नवविवाहिता… मायके में पंखे के हुक पर लटकी मिली

शादी की खुशिया बदली मातम में

पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन आत्महत्या कर ली है। मामला पलारी तहसील के ग्राम फुंडर डीह का है। मृतका का नाम तनुजा ध्रुव उम्र 25 वर्ष है। नवविवाहिता ने अपने मायके में पंखे के हुक से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को पता चलने पर तत्काल युवती को पलारी सामुदायिक केंद्र लाया गया, यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

किस कारण नवविवाहिता ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शादी के महज दो ही दिन बाद ही तनुजा ध्रुव के द्वारा जिस तरह से यह कदम उठाया गया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे है।

मृतका की शादी 21 अप्रैल को ग्राम रावल हथबंद के रहने वाले अमित से हुई थी। शादी के दूसरे ही दिन मायके वाले चौथिया की रस्म में अपनी बेटी को लेकर मायके आए थे। फिलहाल पलारी थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। मृतका का शव पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...