दूसरा हादसा; PM मोदी की सभा मे जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार हुई दुर्घटना का शिकार, 6 की… सुबह ही 3 लोगों की हुई मौत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिले में भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। खबर मिली है कि बीजेपी कार्यकर्ता रवि सिंह, किशन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राम केसरवानी, दिलीप सिंह और मिक्कू गुरुवार रात रायपुर के लिए निकले थे।

उन्हें शुक्रवार को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होना था। ये बड़ा हादसा गाड़ी के टायर फटने से हुई । रात डेढ़ बजे केंदा घाटी में करीआम के पास इनकी कार का टायर फट गया। कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सभी 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि अच्छी बात ये रही है कि किसी की जान नहीं गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...