CG – महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी: CM साय ने X पर दी जानकारी… 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंचा पैसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने खुद X पर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दे की पहले कहा गया था कि महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को ही महिलाओं के खाते में आ जायेगी, लेकिन दो दिन बाद यानि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में राशि आ गयी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि.. “मोदी की गारंटी” में किये वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज “महतारी वंदन योजना” की इस माह की किश्त जारी हुई।

Exit mobile version