विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था: परिवहन विभाग का प्रदेश के सभी 16 चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी

रायपुर। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रदेश के सभी 16 टोल पोस्ट पर एवं 7 उड़नदस्तों के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी पूर्वक चारपहिया तथा माल वाहक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक नगद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी व अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सभी विभागों को दिये गये थे जिसके तारतम्य में परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा परिवहन विभाग के सभी प्रवर्तन प्रभारियों को वाहनों की सघन जांच तथा अवांछित सामग्रियों के परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

परिवहन विभाग के राज्य के अपने सभी सीमाओं पर स्थित 16 परिवहन चेकपोस्ट तथा राज्य के भीतर संचालित 7 परिवहन उड़नदस्तों के माध्यम से सतत रूप से वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...