खुर्सीपार हत्याकांड: विधायक देवेंद्र पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने… बंधाया ढांढस, फास्ट ट्रैक और मुआवजा के लिए CM से की बात

  • पीड़ित परिवार से मिले विधायक, ढांढस बंधाया और कहा हम हर परिस्थिति में परिवार के साथ
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट और मुआवजा के लिए विधायक ने सीएम से की बात

भिलाई। शनिवार को भिलाई के खुरसीपर में मलकीत उर्फ विरू सिंह की हत्या हो गई है। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शोक में डूबे हुए दुखी परिवार से मिलने पहुंचे परिवार से मिलकर विधायक देवेंद्र यादव ने ढाँढस बंधाया और परिवार का दुःख बांटा। इस दौरान विधायक यादव ने परिवार से मिलकर उनकी हिम्मत बढ़ाई और इस दुःख की घड़ी में हर कदम वे उनके साथ है। इसी के साथ ही विधायक यादव ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखिए। उन्हें न्याय जरुर मिलेगा। साथ ही उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट और मुआवजा के लिए सीएम से बात की हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...