मुख्यमंत्री को सामने देख रो पड़ी राहुल की मां: राहुल का हालचाल पूछने सीएम बघेल पहुंचे अस्पताल, पढ़ाई लिखाई का खर्च उठायेगी सरकार

बिलासपुर। बोरवेल में 105 घंटे की जिंदगी की जंग जीतकर मासूम राहुल सकुशल बाहर आ गया। दिल्ली से रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से ही सीधे हेलीकाप्टर के जरिये बिलासपुर रवाना हो गये। मुख्यमंत्री सीधे अपोलो पहुंचे और वहां राहुल साहू से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपोलो हॉस्पिटल में राहुल साहू से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने राहुल से पूछा कि कहीं दर्द हो रहा है क्या? मुख्यमंत्री ने राहुल के साहस की तारीफ की और कहा कि राहुल ने जिस तरह से हिम्मत और हौसला दिखाया है, वो एक मिसाल है। सीएम को देखकर राहुल की मां गीता साहू की आंखें छलक आईं।

उन्होंने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके पैर छुए। राहुल के और रिश्तेदार भी सीएम को देखकर अपनी भावनाओं को थाम नहीं सके और हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने राहुल की भावुक मां को कहा कि उन्होंने बस अपना फर्ज निभाया है। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू टीम की तारीफ की, उन्होंने रेस्क्यू टीम ने जिस तरह के बिना रूके काम किया, वो अदभ्यूत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था सरकार करेगी।

बता दें कि सीएम लगातार राहुल का हालचाल ले रहे थे। उन्होंने राहुल के परिजन से वीडियो कॉल पर बात की थी और भरोसा दिलाया था कि राहुल को सकुशल निकाल लिया जाएगा। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को सीएम ने हरसंभव कोशिश करने के निर्देश दिए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...