हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन: जूनियर भारतीय हॉकी टीम में अनिशा साहू का चयन… CM साय, मंत्री वर्मा सहित कई लोगों ने दी बधाई

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ यूरोप अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित बेल्जियम,जर्मनी, तथा मेजबान ब्रेडा नीदरलैंड चार देशो की हॉकी टीम भाग लेगी। आज घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूचि में नगर की बेटी कु.अनिशा साहू को शामिल किया गया है। कु.अनिशा ही विगत दो वर्ष से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बैंग्लुरू सांई सेन्टर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोंचिग कैम्प में शामिल है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कु. अनिशा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि कु.अनिशा साहू ने अभी हाल पुणे में सम्पन्न सीनियर नेशनल चैंपियनशिप तथा राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वी हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था।

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कु.अनिशा ने उनके प्रारंभिक कोच अनुराज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सन् 2014 से बसंतपुर तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खेलना प्रारंभ किया था। छत्तीसगढ की ओर से खेलते हुए कु अनिशा धरेलू हॉकी प्रतियोगिताआंे में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आ रही है। जिसमें 7वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता रामानाथामपुरम (तमिलनाडू) 2017, 7वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता भोपाल (मध्यप्रदेश) 2017। 8वी सब जूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिसार (हरियाणा) व भोपाल (मध्यप्रदेश) 2018 9वी जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ,13वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला कोयलपपट्टी, 14वी हॉकी सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शामिल है।

कु.अनिशा साहू की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, टांकराम वर्मा खेलमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह, नीलम नामदेव एक्का खेल सचिव छ.ग. शासन, तनुजा सलामे संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संजय अग्रवाल कलेक्टर, हेमा सुदेश देशमुख महापौर, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, ओलपिंयन रेणुका यादव, पूर्व भारतीय कप्तान पदमश्री सबा अंजुम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी नीता डूमरे, मृणाल चौबे, रेणुका राजपूत, ए.एक्का सहायक संचालक राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.रविशंकर, हरिंदर सिंह भाटिया,एम.वाय कुरैशी, रोहित बापपाई, विनिता नवघरे ,मंजुला बिसवास, कोषाध्यक्ष ऑशा थॉमस, सह-सचिव गोपेश्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, गजेन्द्र शर्मा, अंसार अहमद, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता,नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, नीलम जैन,उपाध्यक्ष भूषण साव, आशा थामस,गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अब्दुल क़ादिर,कुमार स्वामी,अनुराज श्रीवास्तव, महेंद्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया,गुणवंत पटेल, राजू रंगारी, अजय झा, प्रकाश शर्मा,बबीता लीलहरे ,ममता गुप्ता,शकील अहमद, अमित माथुर,मनीष गौतम, सचिन खोब्रागडे, कृष्णा यादव,किशोर धीवर अफसाना खान,सहित छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी परिवार ने बधाई व शुभकानांए दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CA छात्र की मौत: ‘माई का मड़वा’ घूमने गया...

CG पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक हादसा हुआ है।...

विधायक देवेंद्र ने खुर्सीपार की घटना को लेकर SP...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक से विशेष मुलाकात की। खुर्सीपार बापूनगर में जो घटना हुई है। पीड़ित परिवार...

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

ट्रेंडिंग