भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, महीनेभर पहले जेपी नड्डा ने दिलाई थी सदस्यता

रायपुर.भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का आज सुबह निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. वे छत्तीसगढ़ राजनीति में एक महत्वपूर्ण हस्ती थे. व्यास ने 3 अप्रैल 2006 से 2 अप्रैल 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा दी. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे और पार्टी व संघ के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य किए.

गोपाल व्यास ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया था. करीब एक महीने पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जेपी नड्डा ने उनसे आशीर्वाद लिया था.

आपातकाल के समय जेल में रहे बंद
आपातकाल के दौरान गोपाल व्यास ने भी संघर्ष किया था और 1975 से 1977 तक रायपुर की जेल में बंद रहे. उनका योगदान भारतीय राजनीति में अहम था. वे अपने संगठन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे. राज्यसभा से 13 फरवरी 2019 को सेवानिवृत्त होने के बाद वह सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान निरंतर था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...