भिलाई में वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका के संयुक्त तत्वावधान में कर्मा भवन, कोहका में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्या भसीन शामिल हुईं। वहीं, पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में महेश वर्मा एवं संतोष मौर्या उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर और बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक मंच की उपाध्यक्ष नंदा वासनकर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष गजानंद साहू ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय साहू ने वरिष्ठ नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिवार के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बाद जीवन की दूसरी पारी शुरू होती है। यह पारी देश और समाज के लिए समर्पित होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव और ऊर्जा से समाज को नई दिशा दे सकते हैं।

मुख्य अतिथि दिव्या भसीन ने अपने संबोधन में पिता स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन को याद किया। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को पिता तुल्य बताते हुए अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेश वर्मा और संतोष मौर्या ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह सहगल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हल्दर गंगबेर ने किया। समारोह में वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका एवं भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष गजानंद साहू ने दी।

Exit mobile version