वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन, कल रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आरडीए के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

सुभाष धुप्पड़ करीब 5 दशक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश सरकार ने उन्हें आरडीए का अध्यक्ष बनाया था। वे दुर्गा काॅलेज के पूर्व प्राध्यापक श्रीराम धुप्पड़ के भाई थे। सुभाष धुप्पड़ के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...