रिश्वत कांड में सीनियर IAS गिरफ्तार: निगम का बिल पास करवाने के लिए थे पैसे, ACB ने किया अरेस्ट

Senior IAS arrested in bribery scandal

पंचकूला। हरियाणा कौशल विकास निगम रिश्वत कांड में आइएएस विजय दहिया को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीजेएम के ज्यूडिशियल कांप्लेक्स सेक्टर-12ए स्थित निवास पर दहिया को पेश किया और वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हरियाणा के सीनियर आइएएस अधिकारी विजय दहिया पर आरोप हैं कि उन्होंने निगम में बिल पास करने की एवज में रिश्वत ली है। दहिया के मामले में हरियाणा सरकार ने एसीबी से जानकारी मांगी है। सरकार की ओर से एसीबी से यह पूछा गया है कि दहिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने से पहले क्या मंजूरी ली गई थी?

दहिया ने एसीबी के आरोपों को बताया था झूठा
दहिया ने भी सरकार को पत्र लिखा है कि जिसमें उन्होंने एसीबी के आरोपों को झूठा बताया था। करनाल के रिंकू मनचंदा ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके बिल के भुगतान के 49 लाख रुपये के एवज में मिशन ऑफिस की ओर से रिश्वत मांगी गई है। करनाल यूनिट ने रिश्वत मांगने वाली महिला पूनम चोपड़ा को गिरफ्तार किया था।

एसीबी ने इस मामले में दहिया से की थी पूछताछ, फिर छोड़ा
पूनम ने पूछताछ में दहिया का नाम लिया था। इस मामले में एसीबी ने पूनम से पूछताछ की थी। तब पता चला कि पूनम चोपड़ा कौशल विकास मिशन के चीफ विजय दहिया के संपर्क में है।

एसीबी ने एफआइआर में पूनम चोपड़ा के साथ विजय दहिया को भी नामजद कर लिया था। एसीबी ने इस मामले में दहिया से पूछताछ भी की। इसके बाद दहिया को एसीबी ने छोड़ दिया था। इसके बाद से दहिया अंडरग्राउंड चल रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...