IPS की मौत: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

IPS की मौत

हैदराबाद (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और तेलंगाना सतर्कता एवं प्रवर्तन विभाग के महानिदेशक राजीव रतन का मंगलवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना के मेदिगड्डा बैराज के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की जांच का नेतृत्व कर रहे राजीव रतन को सुबह की सैर के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राजीव रतन की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने राजीव रतन द्वारा लंबे समय तक राज्य में पुलिस विभाग को दी गई विशिष्ट सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना समाज उन अधिकारियों को कभी नहीं भूलेगा, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक और ईमानदारी से निभाया।

रतन ने अपने 33 साल के लंबे करियर के दौरान एसपी करीमनगर, अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (संगठन) और आईजी हैदराबाद क्षेत्र और एसपी करीमनगर के रूप में काम किया था। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजीव रतन के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक सीवी आनंद ने भी अपने बैचमेट राजीव रतन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कियाा, “अभी पिछले महीने ही हम अखिल भारतीय पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए शिलांग गए थे और दो रविवार पहले हम बोल्डर हिल्स में खेले थे। उनकी पत्नी और बेटे के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। अब उनकी केवल यादें ही बची हैं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...