भिलाई में डीजल टैंकर हुई हादसे का शिकार, बड़ी अनहोनी टली: दुर्घटना के बाद टैंकर में हुआ छेद… केबिन में फंसा ड्राइवर, नेशनल हाईवे में बही डीजल की नदी… जानिए कैसे हुआ हादसा?

  • एक चिंगारी से हो सकता था बड़ा हादसा
  • ड्राइवर की बाल-बाल बची जान, पैर हुआ फ्रैक्चर

भिलाई। भिलाई में डीजल टैंकर के साथ बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा सुपेला थाना के सामने 4 बजे के आस पास नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शनियों ने बताया की टैंकर राजनांदगांव से रायपुर की और जा रही थी तभी ये सामने वाली ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया था। ट्रक में कोई हेल्पर नहीं था। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। हादसे की वजह से टैंकर फट गया था जिसकी वजह से सड़क में डीज़ल की नदी बहने लगी और कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर डीजल लूटने पहुंच गए। ये घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है। मौके पर TI राजेश मिश्रा और उनकी टीम मौजूद थे।

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर से भिलाई टाइम्स के रिपोर्टर संजय सिंह की खास बातचीत

एक चिंगारी से हो सकता था बड़ा हादसा
सुचना मिलती ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम ने फोम का छिड़काव किया ताकि डीजल में आग न लगे, क्योकि डीजल अत्यधिक ज्वलनशील होता है, एक छोटी से चिंगारी भी बड़ा हादसे का नतीजा हो सकती थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को नेशनल हाईवे से हटा लिया है। ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने भिलाई टाइम्स को बताया कि, हादसे के बाद बाफना टोल प्लाजा में भारी वाहनों को रोक दिया गया था और छोटे गाड़ियों को सर्विस रोड की माध्यम से आगे भेजा जा रहा है ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो। आपको बता दें, 3 टैंकर जामगांव गुजरात से कोरबा की और जा रही थी। जिसमें से एक टैंकर हादसे का शिकार हो गई।

घायल डीजल टैंकर ड्राइवर दीपक यादव

ड्राइवर की बाल-बाल बची जान, पैर हुआ फ्रैक्चर
जिस टैंकर का हादसा हुआ उसका नंबर UP 32 VN 7531 है। हादसे के शिकार ट्रक ड्राइवर दीपक यादव ने बताया की सामने वाले ट्रक वाले ने अचानक सड़क पर गाड़ी चढ़ा दी जिस वजह से ये हादसा हुआ। घायल ड्राइवर का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उसके उंगली में भी चोट आई है। कुछ लोगों ने बताया की टैंकर के सामने वाले ट्रक वाले ने एक कपल को बचाने के लिए ब्रेक मारा जिससे पीछे से टैंकर इस ट्रक से टकरा गई और ये हादसा हो गया। अब हादसे की असल वजह क्या है ये जांच का विषय है। राहत की बात ये रही की किसी भी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर गाड़ी में आग लग जाती तो काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था।

नेशनल हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाते हुए क्रेन

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...