CG – शादी की खुशियां बदली मातम में: शादी का कार्ड बाटने निकला था युवक, हो गया लापता, दो दिन बाद मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

शादी की खुशियां बदली मातम में

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है। डैम के डुबान में युवक की लाश मिली है। लोगों ने जब शव को देखा तब पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दिया है। मृतक का नाम विकेश कुमार उइके बताया जा रहा है,जो कुकरेल इलाक़े के सियादेही का रहने वाला था।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना केरेगांव थाना इलाके के फुटहामुड़ा डुबान की है,जहां ग्राम सियादेही निवासी विकेश पिता प्रीतराम उईके बीते शनिवार यानी 6 अप्रैल को अपने घर से कार्ड बाटने निकला था, जो घर वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी पर युवक का कहीं पता नहीं चला।

वहीं लोगों ने गंगरेल बांध के फूटहामुड़ा डुबान युवक का शव पानी में तैरते देखा और इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस डुबान में युवक का शव मिला है उसके कुछ ही दूरी पर मछली कैम्प के पास उसका बाईक रखा हुआ मिला है।

बताया जा रहा है कि इस माह आगामी 17 अप्रैल से युवक की शादी शुरू होना था,जिसके लिए घर में तैयारी में जुटे थे,युवक भी दो दिन पूर्व घर से शादी का कार्ड बांटने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा,युवक की मौत से खुशियों से गुलजार शादी वाले घर में मातम पसर गया… फिरहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...