CG – सरकारी स्कूल के शिक्षक के ऊपर लगा गंभीर आरोप: छात्राएं बोलीं-सर हमारा हाथ जबरदस्ती पकड़ते हैं, छेड़ते है, गंदे तरीके से टच करते है… इधर शिक्षक ने कहा-मुझे फंसाया जा रहा है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्रों ने शिक्षक (Teacher) पर गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल की छात्राएं थाने में शिकायत करने पहुंची। छात्राओं ने स्कूल की टीचर पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें छेड़ता है। उनके हाथ को जबरदस्ती पकड़ता है। गंदे तरीके से टच करता है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल ये पूरा मामला जिले के परसा गांव के सरकारी स्कूल का है। इस मामले की शिकायत करने सोमवार देर रात स्कूली छात्राएं पहुंची थीं। उनका कहना था कि टीचर हमसे गंदा व्यवहार करते हैं। हमें गंदे तरीके से छूते हैं। कई छात्रों के साथ ऐसा कर चुके हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। छात्राओं के साथ उनके परिजन और गांव के लोग भी शिकायत करने थाने आए थे।

उधर, शिक्षक भी थाने पहुंचा हुआ था। उसने बताया कि मुझे फंसाया जा रहा है। स्कूल की 2 टीचर मुझे फंसाने में लगे हुए हैं। दोनों मुझे बदनाम करना चाहते हैं। इसलिए बच्चों को बहला-फुसलाकर मेरे खिलाफ शिकायत करवाई जा रही है।टीचर ने कहा कि मैंने डीईओ और प्रिंसिपल को भी इस बारे में बताया है। मैं भी दूसरी ईमानदारी टीचरों की तरह काम कर रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं किया है मैंने।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...

शिक्षक से 10 हजार की मांग : नहीं देने...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम...