कांग्रेसी CM के बेटे पर लगा गंभीर आरोप: बीजेपी सांसद ने लगाया 5,000 करोड़ के घोटाले का आरोप, ED को सौंपेंगे अहम सबूत

कांग्रेसी CM के बेटे पर लगा गंभीर आरोप:बीजेपी सांसद ने लगाया 5,000 करोड़ के घोटाले का आरोप

जयपुरः राजस्थान के भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा 5,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। इसको लेकर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DOITC) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शिकायत दर्ज कराने के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ एजेंसी को एक अलग से शिकायत दर्ज कराएंगे। मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि शुक्रवार को ईडी कार्यालय पहुंचेंगे और वैभव गहलोत और फेयरमोंट होटल के मालिक रतनकांत शर्मा के खिलाफ ‘सबूत’ सौंपेंगे।

ईडी से की जांच की मांग
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि मॉरीशस की एक शेल कंपनी ने होटल फेयरमोंट में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मीणा ने आरोप लगाया कि यह पैसा गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों का है, जिसे पहले हवाला चैनल के जरिए मॉरीशस भेजा गया था। मीणा ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गहलोत, उनके बेटे वैभव गहलोत व बहू हिमांशी गहलोत पर फर्जी व डमी बनाकर फाइव स्टार हैरिटेज होटल व्यवसाय में करोड़ों रुपये का अवैध निवेश करने का आरोप लगाया।

ईडी से की जांच की मांग
मीणा ने अवैध निर्माण, चरागाह भूमि, सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण और अवैध भूमि परिवर्तन का आरोप लगाते हुए ED से जांच की मांग की है। मीणा ने मुख्य रूप से उदयपुर में ताज अरावली होटल, रैफल्स होटल, जयपुर में फेयरमोंट होटल और माउंट आबू में निमडी पैलेस में अनियमितताओं की ओर इशारा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वैभव गहलोत और हिमांशी गहलोत मॉरीशस से निवेश किए गए पैसे से फेयरमोंट होटल में बेनामी कारोबार में शामिल हैं। ये सब लाभ का हिस्सा वैभव गहलोत की डमी कंपनी सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...