सेवा परमो धर्म द्वारा सेक्टर-5 में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन… भारत माता की आरती कर 1.5 किलोमीटर की विशाल पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई

भिलाई। भिलाई आधुनिकता के साथ-साथ भारत की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को भी अपने में संजोकर रखता है। जिसकी झलक सेक्टर 5 स्थित I Love Bhilai चौक पर देखने को मिली। इस सांस्कृतिक कर्यक्रम में भिलाई के वरिष्ठ जन, माताएं, बहने, युवा व हर समाज के व्यक्ति सम्मिलित होकर भारत माता की आरती का कार्यक्रम किए। जिसमें लगभग 700 की संख्या में लोगों ने भारत माता की आरती की व 500 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर 1.5 किलोमीटर की विशाल पैदल तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

आजादी का अमृत महोत्सव का यह पूरा आयोजन सेवा परमो धर्म के द्वारा किया गया था। सेवा परमो धर्म के सदस्य व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विशाल शाही के द्वारा भारत माता की आरती का कार्यक्रम निरंतर 5 वर्षों से सेक्टर-5 चौक में किया जा रहा है। इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आरती के साथ साथ विशाल पैदल तिरंगा यात्रा का व 75 दिया जलाने का आयोजन मातृशक्ति द्वारा किया गया।

इस दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि भारत के सभी लोग भारत की एकता व अखंडता के लिए एकजुट होकर हमेशा साथ खड़े है। इस अवसर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट, पूर्व विधायक प्रतिनिधि व समाजसेवी लल्लन मिश्रा,पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय दानी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव, भारतीय मजदूर संघ के आई पी मिश्रा, एबीवीपी के अभिषेक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...