SEX रैकेट का भंडाफोड़: S.D.M होटल में चल रहा था देह व्यापर, पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई, 9 युवतियों सहित 11 लोग गिरफ्तार

S.D.M होटल में चल रहा था देह व्यापर

क्राइम डेस्क। बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ अभियान चला रखा है। लगातार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक और मामला अररिया से सामने आया है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट के धंधे का पर्दाफाश किया है। सेक्स रैकेट का धंधा एक होटल में चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 9 युवती और होटल मालिक समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
बता दें कि अररिया जिले के बस स्टैंड स्थित S.D.M होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। नगर थाना पुलिस के मुताबिक इसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 9 युवतियां भी शामिल हैं। होटल के मलिक संजय मिश्रा और एक अन्य पुरुष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों को नगर थाना पुलिस लाया है। जहां पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। यह पूरी कार्रवाई नगर थाना पुलिस द्वारा की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...