CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में चल रहा था देह व्यापर… पुलिस ने मारा छापा तो इस हालत में मिले महिला और पुरुष… 4 महिलाएं सहित 6 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 2 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है और पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों में संचालिका महिला भी शामिल है, जिसके द्वारा अपने घर में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। साथ ही, पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। संचालिका पिछले कई दिनों से अपने घर पर ही देहव्यापार चला रही थी। मोहल्ले वालों की शिकायत के बाद शिवरीनाराण पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

दरअसल, शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान द्रौपदी भट्ट जो अपने घर में अवैध रूप से महिलाओं को बुलाकर पिछले कई दिनों से देह व्यापार करा रही है। इस सूचना के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये पते पर रेड कार्यवाही की गई।

पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो आपत्तिजनक हालत में महिलाएं और पुरुष मिले। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया। पकड़े गए महिला और पुरुषों के कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई। साथ ही घटनास्थल से मोटर साइकिल, मोबाइल भी जब्त किया गया।

पुलिस ने थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 503/2023 धारा 3,4,5, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के नाम

1:- ईश्वर साहू पिता छेदुरम साहू उम्र 38 वर्ष टाटा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़

2:- चूड़ामणि मानिकपुरी पिता पलटू राम उम्र 25 वर्ष निवासी बरसेली थाना बलौदा बाजार

3:- संचालिका, एवम तीन अन्य महिलाएं

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...