CG में Sex Racket का भंडाफोड़: नाबालिग लड़कियों की फ़ोटो भेज होती थी ग्राहकों से डील… जबरन कराया जाता था धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 1 महिला समेत 3 ग्राहक गिरफ्तार

CG में Sex Racket का भंडाफोड़

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायपुर की महिला और तीन ग्राहक शामिल हैं। घटना छुरिया पुलिस थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पिछले दिनों नाबालिक लड़की से देहव्यापार कराने के मामले में एक महिला दलाल व एक पुरूष को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे। पकड़ी गई मुख्य आरोपिया साधना वैष्णव ने बताया था कि पीड़ित नाबालिग लड़की को उसने अपनी साथी चंगोरा भाठा निवासी मुस्कान गोस्वामी के घर 4 फरवरी को लेकर गई थी। साधना वैष्णव व मुस्कान दोनों मिलकर नाबालिग पीड़िता से देह व्यापार करा रहे थे।

इस जानकारी के बाद एसपी राजनांदगांव मोहित गर्ग ने घटनाक्रम को गंभीरता से लिया और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्त करने के निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिए। थाना छुरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर मुस्कान गोस्वामी के घर चगोरा भाठा रायपुर में दबिश दी गई। पूछताछ में मुस्कान ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपिया ने पुलिस को बताया कि साधना वैष्णव 4 फरवरी को एक लड़की को अपने साथ लेकर आयी थी और बोली कि उसके रिश्तेदार की लड़की है। उसे भी काम करना है।

12 फरवरी को मुस्कान ने अपने कस्टमर जिन्हें कम उम्र की लड़कियों की चाह रहती थी। ऐसे ही एक ग्राहक वेत्तन नवरंगे को साधना वैष्णव और पीड़िता का फोटो भेजा था और बतायी थी कि पीड़िता नाबालिग है। इसके बाद आरोपी ने एक रात का सौदा तय किया और रूपये देकर अपने मोटरसायकल में ले जाकर पूरी रात पीड़िता के साथ तीनों आरोपियों ने अनैतिक कृत्य किया। घटना के बाद पीड़िता को मुस्कान के घर छोड़ गये। आरोपियों से 2 नग मोबाईल एवं मोटरसायकल जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...