श्रीराम जन्मोत्सव समिति की जिला स्तरीय बैठक सेक्टर – 9 में संपन्न: 17 अप्रैल को होने वाली रीरामनवमी उत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर हुई चर्चा

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति की जिला स्तरीय बैठक आज सेक्टर -9 में आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य श्रीरामनवमी उत्सव एवं शोभायात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रारंभिक वर्षों के आयोजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जिन लोगों ने जन जागरण का संकल्प लिया, वह मंदिर निर्माण के बाद आज पूर्ण हुआ जो हम सब के लिए गौरव की बात है।

पाण्डेय ने कहा कि गत वर्ष एक मुठ्ठी दान, प्रभु श्रीराम के नाम अभियान के तहत महाभोग के लिए 100 क्विंटल चावल व अन्य सामग्री संग्रहित किया गया था। इस वर्ष भी प्रत्येक वार्डों से एक मुठ्ठी दान का संग्रह किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के लिए भी राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। श्रीराम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने समिति के प्रारंभिक वर्षों के संघर्ष से कीर्तिमान स्थापित करने की यात्रा बताई। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि समिति द्वारा सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रमुखता से सम्मिलित किया जाना चाहिए। युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि 500 वर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ इसके लिए समिति का 38 वर्षों का संघर्ष के साथ मूल उद्देश्य एव संकल्प पूरा हुआ जो हम सब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी से अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की बात कही। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मदन सेन ने संगठनात्मक कार्य की जानकारी देते हुए बताया की हम इस वर्ष 1100 मंदिरों के लक्ष्य को पार करेंगे। सभी प्रखंडों मे जनजागरण के साथ कार्य किये जाएंगे और आमजनमानस को इस भव्य उत्सव से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद वर्मा एवं आभार जिले के महामंत्री जोगिंदर शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, तेज बहादुर सिंह, विनोद सिंह, विष्णु पाठक, रविंद्र भगत, योगेन्द्र पाण्डेय, मुरलीधर अग्रवाल, बसंत प्रधान, वीणा चंद्राकर, गिरिजा बंछोर, मेघा कौर, गीतांजलि कौशिक, दिलीप केशरवानी, तिलक राज यादव, रिंकू साहू, मेवालाल यादव, गजानंद बंछोर, ईश्वरी नेताम, गीता विश्वकर्मा, रेखा बघेल, प्रमिला दुबे, साहिदा परवीन, गिरगेश पांडेय, संजय साहू, अवधेश पाण्डेय, गुरुनाम सिंह , उमेश तिवारी, मोहित अग्रवाल, शरद विजवे, मनु शर्मा, अशोक भारद्वाज, राम हिंदारिया, रामचंद्र साहू, आशा वर्मा, सुधा सोनी, संगीता, ज्योति सोनवाने, पुष्पा पटेल, बसंता कौर,राजकुमार साव, शिव बघेल, के राम मूर्ति, रंग बहादुर, अजीत चौधरी, मुकेश पांडे, पंकज वर्मा, बाल राजू, सूर्यकांत पांडे, रवि दास मानिकपुरी, ओम कुमार सिंह, माधो राम यादव, अमर जीत यादव, सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा:...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में आज जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रत्याशी विजय...

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई: हाईकोर्ट ने...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के पार्षद नीतेश यादव को बर्खास्त...

कलेक्टर की पाती अभियान: जब कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह मतदाताओं को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह कर...

ट्रेंडिंग