CG में Sex रैकेट का भंडाफोड़: होटल में संदिग्ध अवस्था में 11 लड़कियां समेत 16 पकड़ाये… पुलिस के रेड में कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले सब… 3 राज्यों से बुलाई गई थी युवतियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने देहव्यापार पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की पुलिस ने मरीन ड्राइव स्थित होटल शीतल में छापा मारकर 11 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में कोलकता, हरियाणा, उड़िसा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। सभी युवतियों को मोटी रकम का लालच में रायपुर बुलाया गया था।

दरअसल एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के सामने स्थित शीतल होटल में कुछ लोग, जिसमें अन्य राज्य भी शामिल है, से आकर रूके है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना तेलीबांधा एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान होटल व होटल के अलग – अलग कमरों में 05 पुरूष व 11 महिलाओं सहित कुल 16 लोग उपस्थित थे, जो संदिग्ध अवस्था में थे।

पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा सभी को थाना तेलीबांधा लाकर पूछताछ करने पर कुछ महिलाओं द्वारा तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल बेबीलॉन टॉवर के स्पॉ में काम करना बताया गया। सभी 11 महिला निवासी दुर्ग, रायगढ़, कोलकाता पश्चिम बंगाल, हरियाणा एवं उड़िसा तथा 05 पुरूषों सहित कुल 16 लोगों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है की महिलाओं की संख्या 9 है है पुरषों की संख्या 7 है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...