Chhattisgarh : काम से राजनांदगांव गए थे पुजारी, फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने घर में मारा छापा, 1 करोड़ 30 लाख कैश और जरूरी कागजात लेकर हुए फरार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी में काली मंदिर के पुजारी के घर फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा और घर से 1 करोड़ 30 लाख रुपए से भरी पेटी उठाकर फरार हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार मिश्र अपने काली मंदिर में सेवक के रूप में काम करते हैं. साथ ही पूजा पाठ से जुड़े कार्यों के लिए वे अन्य गांव भी जाते हैं. अपने काम के सिलसिले में 11 अगस्त को वे राजनांदगांव के मोहला के मुंदेला गांव गए थे. इस दौरान 13 अगस्त को उन्हें घर से फोन आया कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच के नाम पर घुस गए हैं और घर में किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डे की रखी पेटी को उठा ले गए.

पुजारी ने बताया कि 2 लेडिस और 4 पुरुषों ने मिलकर घर में मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़कर रोके रखा और सामने रखे पेटी को तोड़ा और फिर दो लोग मिलकर पेटी को उठा ले गए. घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिचित को दी तो उन्होंने बताया कि पेटी में उनके जमीन को बेचने पर मिले 1 करोड़ 30 लाख रुपए रखे थे. जइसके बाद पुजारी ने घटना की शिकायत पुलिस में की.

पुजारी ने बताया कि सकरी गांव के निवासी परिचित विद्या प्रकाश पांडेय ने उनके घर में पेटी रखवाई थी. पाण्डे ने पुजारी से कहा था कि इस पेटी में कुछ जरूरी सामान है, कुछ दिन में आकर वापस ले जाउंगा, लेकिन उन्होंने पुजारी को इस बात की कोई जानकारी नहीं दी थी कि उसमें राशि है. अब घटना की जानकारी मिलने पर इसका खुलासा हुआ है.

चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही : एडिशनल एसपी

बिलासपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि इस मामले में चोरी का मामला दर्ज किया गया है. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...