CG में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: घर को बनाया देह व्यापर का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में दो कपल और एक स्कूली छात्रा मिली… आपत्तिजनक सामान भी बरामद

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देह व्यापार का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर से सटे मझगांव रोड पर एक घर में रेड मारी और गलत कामों का पता लगाया। रेड के दौरान घर के अलग-अलग कमरों में संदिग्ध हालात में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस ने मालिक और मौके पर मौजूद सभी कपल्स को हिरासत में ले लिया। मजगांव रोड पर स्थित महामाया पैलेस के नाम से संचालित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मकान संचालक अमिताभ नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद की गई। स्थानीय लोगों का आरोप था कि संबंधित मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और यहां बिना किसी वैध दस्तावेज के बाहरी लोगों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे। शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले गोपनीय निगरानी की और फिर छापेमारी का निर्णय लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के अंदर दो कपल और एक स्कूली छात्रा मिली, जो स्कूल ड्रेस में थी और संदिग्ध हालात में पाई गई। इस दृश्य को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित रूप से अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। तलाशी के दौरान, पुलिस को आपत्तिजनक सामान, कंडोम और कुछ संदिग्ध ड्रग्स मिले।

पुलिस का कहना है कि मकान संचालक द्वारा बिना पहचान पत्र और वैध दस्तावेजों के रूम उपलब्ध कराए जा रहे थे, जो कानूनन अपराध है। इसके अलावा, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अवैध गतिविधियां किस स्तर तक संचालित हो रही थीं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था और आसपास के लोग इसकी गतिविधियों से परेशान थे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि देर रात तक आवाजाही बनी रहती थी, जिससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा था। कई बार मौखिक आपत्ति के बावजूद जब स्थिति नहीं बदली, तो अंततः पुलिस में शिकायत की गई।

कवर्धा पुलिस ने आरोपी अमिताभ नामदेव को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इस तरह की गतिविधियां किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...