Sex racket Busted: सेक्स रैकेट माफिया के यहां चल रही थी पार्टी… पुलिस ने अपार्टमेंट में डाली रेड… 3 महिलाएं सहित 7 हिरासत में

नई दिल्ली। सेक्स रैकेट माफिया के यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान ही राजधानी पटना के एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दी। यहां से तीन महिलाएं व चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी एयरपोर्ट थाना इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी लव-कुश अपार्टमेंट ब्लॉक बी के फ्लैट संख्या 108 में शनिवार की शाम की गयी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। इस छापेमारी के तुरंत बाद एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एयरपोर्ट थाने में देर रात तक सभी महिलाओं से पूछताछ की जा रही थी। सूत्र बताते हैं कि जिन महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है, उनमें से एक ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। अपने साथ की एक महिला पर उसने गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस इसी सिलसले में फुलवारी और दानापुर में भी छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बाबत साफ-साफ कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

अपार्टमेंट के एक गार्ड ओमप्रकाश से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। जिस फ्लैट में छापेमारी की गयी उसके मालिक ने उसे किराये पर एक महिला को दिया था। रविवार तक पुलिस इस बाबत बड़ा खुलासा कर सकती है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा है, जिसका छानबीन की जा रही है। जिस वक्त पुलिस ने छापेमारी की उस समय कमरे के अंदर पार्टी वाला माहौल था। अंदर बैलून सजे थे। पुलिस के घुसते ही वहां अफरातफरी मच गयी। पुलिस वहां मौजूद सभी महिलाओं को लेकर एयरपोर्ट थाने चली गयी। सभी से पूछताछ की गयी है।

जिस अपार्टमेंट में छापेमारी की गयी वहां बड़े और रसूखदार लोग रहते हैं। छापेमारी की खबर मिलते ही सभी लोग चौंक गये। पुलिस की गाड़ियां अपार्टमेंट के अंदर घुसीं। पुलिस ने इस फ्लैट के मालिक को थाने पर बुलवाया है। उसने डेढ़ साल से इस फ्लैट को किराये पर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...