दुर्ग में Sex रैकेट का पर्दाफाश: मकान मालकिन करवाती थी बाहर की लड़कियों से करवाती थी देह व्यापर… पुलिस ने मारी रेड… आपत्तिजनक स्थिति में मिली लड़कियां, छह गिरफ्तार

Sex racket exposed in Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आई है। यहां के जयंती नगर क्षेत्र से देह व्यापार के एक सक्रिय रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मोहन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक मकान में दबिश दी, जहां आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद तीन युवतियों, दो ग्राहकों और एक महिला दलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मकान मालकिन और दो ग्राहक को पकड़ा है। मकान मालकिन के द्वारा ही लड़कियों को बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

पुलिस ने पहले प्वाइंटर ग्राहक भेजकर मकान में चल रही गतिविधियों की पुष्टि की और इसके तुरंत बाद रेड की कार्रवाई की। कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं, मोबाइल फोन और नकद रकम भी जब्त की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस रैकेट की संचालिका एक महिला दलाल है, जो अपने ही परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में युवतियों से जबरन देह व्यापार करवा रही थी। इस अमानवीय कार्य के लिए वह बाहरी जिलों से युवतियों को बुलाती थी। इस मामले में पकड़ी गई युवतियां कोलकाता, रायगढ़ और कांकेर की बताई जा रही हैं।

गिरफ्तार महिला दलाल को पुलिस पहले से संदिग्ध गतिविधियों के लिए निगरानी में रखे हुए थी, लेकिन इस बार पुख्ता सूचना मिलने पर सीधे कार्रवाई की गई। पकड़े गए ग्राहकों और युवतियों से पूछताछ जारी है, ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता चल सके। थाना प्रभारी, मोहन नगर ने बताया कि इस गिरोह को चलाने के पीछे संगठित नेटवर्क होने की आशंका है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ी कोई बड़ी कड़ी तो इसमें नहीं जुड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...